श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस सामने से आ रही बुलेरो से टकराई चार लोगों की हुई मौत, 12 लोग घायल...
चित्रकूट : श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बस सामने से आ रही बुलेरो से टकराने पर चार लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गये। बस के खाई में गिरने पर क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बस में सवार ज्यादातर लोग अमावस्या मेले पर मन्दाकिनी में स्नान कर प्रयागराज जा रहे थे।
ये हादसा सोमवार की शाम साढ़े चार बजे हुआ। खोह रेलवे क्रासिंग के आगे बघौडा के पास झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार बेकाबू बस ने बुलेरो को टक्कर मारते हुए खाई में जाकर गिर गई। हादसे में बुलेरो ड्राइवर रमाशंकर चैबे (26) पुत्र पंचमलाल निवासी मऊ व बस कंडक्टर सत्यनारायण प्रजापति (45) पुत्र रामसजीवन मऊ, पप्पू (40) पुत्र जवालुद्दीन रेहुटिया व अजय (26) पुत्र मुन्ना निवासी दजोरवारा तहसील मऊ की मृत्यु हो गई।
हादसे में शिवगोपाल पाण्डेय (24) पुत्र वीरेन्द्र पाण्डेय गोइयांकला बरगढ, तेजबली (22) पुत्र बृजलाल निवासी सेमरा, कालीचरन (65) पुत्र मुनीम रामनगर, श्रीमती बच्चा पत्नी स्व पप्पू रेहुटिया, आनन्द सिंह (20) पुत्र मनबोधन सिंह निवासी नींबी, देवराज (22) पुत्र धर्मराज निवासी खप्टिहा, श्रीमती सुषमा देवी (40) पत्नी बिहारीलाल बारामाफी, श्रीमती शिवकली (50) पत्नी रामदास बदौसा, श्रीमती चपकलिया (50) पत्नी कामता रैकवार निवासी कसहाई, रमइया (60) पुत्र रामखेलावन निवासी ओरन, श्रीमती बच्ची (35) पत्नी सुदर्शन निवासी विलास थाना राजापुर घायल हो गई हैं।







.jpeg)












