BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चार साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, एनडीआरएफ ने शुरू किया रेस्‍क्‍यू अभियान

चार साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, एनडीआरएफ ने शुरू किया रेस्‍क्‍यू अभियान
Share

 उत्तरप्रदेश।। हापुड़ शहर के कोटला सादात मोहल्ले में मंगलवार दोपहर चार साल का बच्चा खेलते-खेलते एक खुले बोरवेल में गिर गया। एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। डीएम, एसडीएम सहित उच्‍चाधिकारी मौके पर पहुंचकर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन करा रहे हैं। बच्‍चे को बचान के लिए बोरवले में ऑक्सिजन छोड़ी जा रही है।

हापुड़ थाना क्षेत्र के कोटला सादात मोहल्ले में मोहसिन नाम के शख्‍स का चार साल का बेटा माविया दोपहर करीब 12 बजे खेलते-खेलते एक खुले बोरवेल में गिर गया। इसका पता लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। बोरवेल में बच्चे को ऑक्सीजन दी जा रही है। बोरवेल में फंसे मासूम को बोतल के माध्यम से दूध पहुंचाया गया था। बताया जा रहा है कि बच्‍चे ने दूध पी लिया है।

बच्‍चे को अंधेरे में घबराहट न हो इसलिए वहां रोशनी की भी व्‍यवस्‍था की जा रही है। चूंकि बच्‍चा अपनी स्थिती बताने में सक्षम नहीं है इसलिए बोरवले के अंदर कैमरा डालकर स्‍क्रीन पर अंदर के हालात देखने की कोशिश की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि बच्‍चा जब से बोरवेल में फंसा है वह खड़ी स्थिति में है। चूंकि बोरवेल अंदर केवल डेढ़ फुट चौड़ा है इसलिए बच्‍चे के मूवमेंट की गुंजाइश काफी कम है।


Share

Leave a Reply