मेला देखने गये युवक की मोटरसाइकिल से धक्का लगने पर चार युवकों ने की पिटाई, मामला दर्ज
रायपुर| एक्टिवा से मेला जा रहे युवक की बाइक से धक्का लग जाने पर चार युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोलर अभनपुर निवासी अजय कुमार साहू 25 वर्ष पिता मनोहर लाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी 13 नवंबर को अपनी एक्टिवा मोटरसाइकिल से मेला देखने ग्राम सारखी अभनपुर गया हुआ था। इसी दौरान एक युवक को मोटरसाइकिल से धक्का लग गया। धक्का लग जाने पर नीलेश सिन्हा ने गाली गलौज करते हुए अपने तीन साथियों के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर एक्टिवा में तोडफ़ोड़ कर मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर लिया है।







.jpeg)












