BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत में आयेगी कोरोना की चौथी लहर, एक्सपर्ट ने बताया कब से होगी शुरुआत, यहाँ देखे....

भारत में आयेगी कोरोना की चौथी लहर, एक्सपर्ट ने बताया कब से होगी शुरुआत, यहाँ देखे....
Share

नई दिल्ली : एक्सपर्ट का मानना है कि अगले कुछ महीनों में कोरोना वायरस की चौथी लहर आ सकती है। ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी होगी।


बता दें कि देश में अभी कोरोना की तीसरी लहर थम चुका है। अभी देश में कोरोना के मामले 10 हजार से 13 हजार के बीच आ रहे हैं। भारत के अलावा सभी देशों में कोरोना के मामले शांत हो चुके है। इस बीच आईआईटी कानपुर के एक्सपर्ट ने चौथी लहर को लेकर अलर्ट किया है।
एक्सपर्ट की माने तो देश में कोरोना की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो सकती है। चौथी लहर कितना घातक होगा अभी इसका स्पष्ट परिणाम सामने नहीं आया है। यह कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के सामने आने पर निर्भर करेगी। चौथी लहर जून से 24 अक्टूबर तक रह सकता है।

आईआईटी कानपुर के रिसर्चर्स ने कहा है कि कोविड -19 की चौथी लहर कम से कम चार महीने तक चलेगी। यह सांख्यिकीय भविष्यवाणी 24 फरवरी को प्रीप्रिंट सर्वर MedRxiv पर पब्लिश हुई है। एक्सपर्ट का कहना है कि चौथी लहर का कर्व 15 अगस्त से 31 अगस्त तक पीक पर पहुंच जाएगा। इसके बाद इसमें कमी आनी शुरू हो जाएगी।


बता दें कि आईआईटी कानपुर रिसर्चर्स ने इससे पहले भी तीसरी लहर को लेकर जो बातें कही थी, बिलकुल सटीक रही। ये रिसर्च आईआईटी कानपुर के मैथमैटिक्स एंड स्टैटिस्टिक डिपार्टमेंट के एसपी राजेशभाई, सुभरा शंकर धर और शलभ ने की थी।
 


Share

Leave a Reply