BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फर्जी जमीन के दस्तावेज के जरिये एक्सिस बैंक व आईडीबीआई बैंक से धोखाधड़ी, मामला दर्ज

फर्जी जमीन के दस्तावेज के जरिये एक्सिस बैंक व आईडीबीआई बैंक से धोखाधड़ी, मामला दर्ज
Share

आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

रायपुर। फर्जी दस्तावेज के जरिये एक्सिस बैंक से लाखों रुपये लोन निकालकर लोन का प्रिमियम भुगतान नही किये जाने की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रबंधक एक्सीस बैंक पण्डरी योगेश देशमुख 38 वर्ष पिता चंद्रकांत देशमुख ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अजीत कुमार पाण्डे पिता डी.डीआर पाण्डे एवं श्रीमती ममता पाण्डे पति अजीत पाण्डे ने फर्जी दस्तावेज के जरिये एक्सिस बैंक पंडरी से 17 जून से 16 दिसंबर के मध्य पर्सनल लोन 10 लाख रुपये एवं 7 लाख 95 हजार रुपये बैंक से निकालकर लोन का प्रिमियम भुगतान नही किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह उरला थानाक्षेत्र में आरोपी ने फर्जी भूमि का कागजात पेशकर हजारों रुपये लोन लेकर नही पटाने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवापारा राजिम निवासी पवन कुमार वर्मा 55 वर्ष पिता स्व.भगेलाराम वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 17 जुलाई 2016 से 7 अगस्त 2019 के बीच राजू परघनिया पिता विद्या परघनिया व राम नारायण गोस्वामी पिता अविनाशपुरी गोस्वामी ने आईडी बीआई बैंक से फर्जी भूमि का अपने नाम से कागजात तैयार कर 75 हजार रुपये का लोन लेकर लोन की रकम नही पटाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। 

Share

Leave a Reply