लोन दिलाने के नाम पर स्कूल टीचर से लाखों की धोखाधड़ी, फायनेंस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर
रायपुर । फायनेंस कार्यालय द्वारा प्राइवेट स्कूल के टीचर से घर बनाने के लिए 16 लाख रुपये लोन देने के नाम पर लाखों रुपये खाते में जमा कराकर धोखाधड़ी किये जाने की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शीतलापारा धनेली धरसींवा निवासी श्रीमती देवकी देशमुख 40 वर्ष पति नरेंद्र देशमुख ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां प्राइवेट स्कूल में टीचर है। मकान बनाने के लिए अपनी परिचित से अशोका फ ायनेंस के कार्यालय पीली बिलिडंग फ ाफ ाडीह में जाकर बात करने पर कविता शर्मा जो कि अशोक फायनेंस में कार्यालय प्रतिनिधि है। उससे मकान बनाने के लिए 16 लाख रूपये लोन लेने के सबंध में बातचीत करने पर कविता शर्मा ने शुल्क के नाम पर खाता धारक रमन सिंह के खाता क्रमांक 20212951242 एवं खाता धारक नीरज खत्री के खाता क्रमांक 2978000100127155 में 8 अक्टूबर 2015 से 8जनवरी 2016 के मध्य खाते में शुल्क के नाम पर कई बार में 7 लाख 5 हजार 9 सौ रुपये रकम जमा करा लिया। इस तरह से प्रार्थियां ने करीब 16 बार में आरोपियों के खाते में रुपये जमा कराया। पैसा जमा कराने के बाद आरोपियों द्वारा और भी पैसे की मांग की गई। इसके बाद महिला को ठगी का अहसास होने पर घटना की शिकायत थाने में की है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












