लखपति बनने का प्रलोभन देकर ठगी,मामला दर्ज
कोरबा। एक टीवी चैनल के चर्चित कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति केबीसी में 25 लाख रुपये इनाम में जीतने का प्रलोभन देकर ठग ने एक व्यक्ति को झांसे में ले लिया। लखपति बनने की लालच में आए व्यक्ति ने ठग के बताए गए बैंक एकाउंट में आठ हजार रुपये भी भेज दिए। ठग ने फिर से कॉल कर उसे दोगुना रकम मंगाया और वह व्यक्ति 16 हजार रुपये लेकर बैंक पहुंच गया। यहां एक अन्य व्यक्ति को पता चला, तो उसने उसे ठगे जाने का एहसास दिलाया।
केबीसी के नाम पर ठगी किए जाने का यह मामला दीपका के शांतिनगर का है। ठगी का शिकार हुए बमबम मंडल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर केबीसी में 25 लाख की रकम जितवाने का लालच दिया। ठग ने बमबम को जाल में फंसाते हुए शुक्रवार को स्टेट बैंक कोलकाता के अकाउंट नंबर 387171 056 35 किसी सुभाष रावत के नाम पर रकम ट्रांसफर कराई है।







.jpeg)












