सर्द हुआ बस्तर 16 डिग्री तक पहुंचा तापमान, छाया घना कोहरा
दंतेवाड़ा दिसंबर के पहले पखवाड़े में अंततः जाड़े ने दक्षिण बस्तर को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। रातें सर्द होने लगी हैं। अल सुबह घना कोहरा छाया रहता है। विजिबिलिटी कम होने से ट्रेन रुट के साथ ही सड़क मार्ग पर भी सुबह यातायात में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है। इस शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।







.jpeg)












