BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छात्रा की सिगरेट पीते दोस्तों ने बना लिया वीडियो, ब्लैकमेल से परेशान छात्रा ने कर लिया आत्महत्या...

छात्रा की सिगरेट पीते दोस्तों ने बना लिया वीडियो, ब्लैकमेल से परेशान छात्रा ने कर लिया आत्महत्या...
Share

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली डॉक्टर की बेटी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दरअसल, ये छात्रा कोचिंग से बाहर निकलकर सिगरेट पीने लगी। उसे सिगरेट पीते हुए का वीडियो उसी की दोस्तों ने बना लिया। इसके बाद उस वीडियो को लड़की के परिवार और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर परेशान करने लगे।

इस वजह से 11वीं की छात्रा डिप्रेशन में आ गई। वो इतनी परेशान हो गई कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर डाली। घटना शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। सुसाइड करने वाली का नाम हीरन्या था और वो 18 साल की थी। लड़की के पिता केशव लोनखेड़े शहर के जाने-माने डॉक्टर हैं। हीरन्या ने रविवार यानी 15 मई की देर शाम को घर पर ही अपने कमरे में फांसी लगाई है। घटना के वक्त माता-पिता घर पर नहीं थे। छोटी बहन और छोटा भाई घटना के वक्त घर के बाहर खेल रहे थे। छात्रा अकेली थी। जब माता-पिता घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।

पुलिस के अनुसार शनिवार को हीरन्या ने अपने पिता को बताया था कि वह कोचिंग से निकलने के बाद अपने दोस्तों के साथ सिगरेट पी रही थी। इसी दौरान कोचिंग में साथ पढ़ने वाले एक छात्र और छात्रा ने उसके फोटो ले लिए। वे उन फोटो को लेकर उसे डराने लगे। फोटो को पापा-मम्मी को बताने की धमकी दे रहे थे। इसी बात को लेकर वह काफी डिप्रेशन में थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के बयान के बाद संबंधित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 


Share

Leave a Reply