BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, युवती को होटल में मिलने के बहाने बुलाकर युवक ने किया रेप

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, युवती को होटल में मिलने के बहाने बुलाकर युवक ने किया रेप
Share

उत्तरप्रदेश के नोएडा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, एक युवती की फेसबुक के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई. युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया. लेकिन फिर उसने युवती का दुष्कर्म कर उसकी उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 7 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.


युवती गुरुग्राम की रहने वाली है जिसने नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उसने अपनी शिकायत में कहा कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती है. कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक के जरिए सागर सिंह नाम के युवक से दोस्ती हुई थी. आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया.


युवती ने बताया कि वह 21 अक्टूबर को सागर से मिलने नोएडा सेक्टर-121 के एक होटल में गई थी, जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना ली. युवती ने आरोप लगाया है कि सागर उसे अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने लगा और उसके बदले उसने अपने खाते में 7 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए. लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगा.


तब युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी गाजियाबाद के विजय नगर का रहने वाला है. मामले की जांच के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर कई आईडी बना रखी थी और ऐसे ही वह लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसता था और उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता और उनसे लाखों रुपए वसूलता.


Share

Leave a Reply