BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आटा-चावल-नमक से लेकर इन खाद्य सामानों के बढ़े भाव, यहाँ देखे...

आटा-चावल-नमक से लेकर इन खाद्य सामानों के बढ़े भाव, यहाँ देखे...
Share

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए करीब एक महीना होने को है। अब जहां पूरी दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा है तो वहीं महंगाई की भठ्ठी में आम आदमी तप रहा है। इस युद्ध की वजह से कच्चे तेल के भाव आसमान छूने लगे, जिसका असर सभी प्रकार की वस्तुओं पर दिखने लगा है।

पिछले एक महीने में भारतीय बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल आया है। खासकर खाद्य तेलों और जिंसों की कीमतों पर। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 23 फरवरी को भारत में सूरजमुखी तेल (पैक) की औसत कीमत 151.08 रुपये प्रति किलो थी।

अब 23 मार्च को सूरजमुखी तेल की कीमत 20.72 फीसद उछलकर 182.38 रुपये पर पहुंच गई। इसकी तरह 148.09 रुपये में एक किलो मिलने वाला सोया ऑयल 9.83 फीसद महंगा होकर 162.64 रुपये पर पहुंच गया। विदेशों से आने वाले पाम तेल एक महीने में 13.65 फीसद महंगा होकर 151.80 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, मूंगफली तेल में 5.30 और वनस्पति में 9.68 फीसद की वृद्धि हुई है। इन सबके विपरीत इस अवधि में सरसों के तेल में 0.19 फीसद की मामूली बढ़ोतरी हुई है। आम हो या खास। सबकी मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल आटा, चावल और गेहूं के भाव भी रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद बढ़ गए हैं। यहां तक कि नमक भी 1.21 फीसद महंगा हो गया है। इस एक महीने में चावल के रेट में जहां औसतन 2.04 फीसद का इजाफा हुआ है, वहीं गेहूं का आटा 2.17 फीसद महंगा हुआ है। दालों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है।  


Share

Leave a Reply