नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नई Brezza से लेकर Jimny तक, आ रहीं 4 नई मारुति SUV

नई Brezza से लेकर Jimny तक, आ रहीं 4 नई मारुति SUV
Share

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) कई नई कारों पर काम कर रही है, जिनमें हैचबैक और SUV भी शामिल हैं। इसके अलावा, मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी डिवेलप कर रही है, जो कि साल 2025 के पहले मार्केट में आ सकते हैं। साथ ही, कंपनी इंडियन मार्केट के लिए नई CNG कारों की बड़ी रेंज पर काम कर रही है। मारुति सुजुकी मार्केट में अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) पर भी फोकस कर रही है। मारुति सुजुकी आने वाले समय में भारतीय बाजार में अपनी ये SUV ला सकती है। 

नेक्स्ट जेनरेशन विटारा ब्रेजा की तैयारी
मारुति सुजुकी नेक्स्ट जेनरेशन विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) पर काम कर रही है। नई ब्रेजा को भारत में टेस्टिंग के दौरान पहले ही स्पॉट किया गया है। नया मॉडल Heartect प्लेटफॉर्म के एडवांस्ड वर्जन पर बेस्ड होगा। नई ब्रेजा कई मॉडर्न और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आएगी। विटारा ब्रेजा का नया मॉडल फैक्ट्री-फिटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, वायरलेस चार्जर, बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए एयर-कंडीशनिंग सिस्टम और 6 एयरबैग्स के साथ आएगी। 

नई Baleno कॉम्पैक्ट क्रासओवर
मारुति सुजुकी एक कॉम्पैक्ट क्रासओवर पर काम कर रही है। मारुति YTB कोडनेम वाली इस कार से टाटा पंच को टक्कर देगी। नई क्रासओवर Beleno हैचबैक पर बेस्ड होगी। इस कॉम्पैक्ट क्रासओवर को कंपनी साल 2022 में ला सकती है। नई बलेनो कॉम्पैक्ट क्रासओवर को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जा सकता है। नई मारुति मिनी SUV 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से पावर्ड हो सकती है। कार, मैन्युअलग और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शंस में आ सकती है। 

नई मिड-साइज SUV पर चल रहा काम 
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और टोयोटा जेवी, एक नई मिड-साइज SUV पर काम कर रहा है। इसे साल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। यह टोयोटा के DNGA (दायहैत्सु न्यू जेनरेशन आर्किटेक्चर) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। नया मॉडल 5 के साथ-साथ 7 सीट ऑप्शंस में आ सकता है। 5 सीटर वेरियंट जहां हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, फोक्सवैगन Taigun और MG Astor को टक्कर देगा। वहीं, 7 सीटर मॉडल हुंडई Alcazar, टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस को चुनौती दे सकता है।

5 डोर वाली Jimny
जापान की कार कंपनी सुजुकी (Suzuki) 5 डोर  Jimny पर काम कर रही है। नया मॉडल, साल 2022 खत्म होने से पहले इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Jimny 5 डोर, सिएरा पर बेस्ड होगी और इसमें 300 mm लॉन्गर व्हीलबेस होंगे। इसकी लंबाई भी 300mm बढ़ेगी। लीक डॉक्यूमेंट्स से पता लगता है कि नया मॉडल लंबाई में 3,850mm होगा। इसकी चौड़ाई 1,645mm और ऊंचाई 1,730mm हो सकती है।


Share

Leave a Reply