बड़ी खबर : शादी के अगले दिन से ही पति करता था पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य, पत्नी ने समलैंगिक पति के खिलाफ की थाने में शिकायत
आगरा | शहर के एक जूता उद्यमी के बेटे को शनिवार सुबह पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पत्नी ने हरीपर्वत थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में जूता उद्यमी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। पीडिता भी एक जूता उद्यमी की बेटी है।
हरीपर्वत क्षेत्र में रहने वाले जूता उद्यमी की बेटी की शादी सात मई 2021 को खंदारी क्रासिंग में भरतपुर हाउस निवासी जूता उद्यमी के बेटे से हुई थी। आरोप हैं कि शादी के बाद से ही पति अप्राकृतिक कृत्य करता था। हरीपर्वत थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, वह अपनी पत्नी से मारपीट करता था। 9 दिसंबर 2021 को बर्थडे पार्टी के बाद नशे की हालत में उसने पत्नी को पीटा और वही हरकत की।
अंतरंग संबंधों के दौरान उसकी बिना अनुमति के वीडियो बनाई। यह वीडियो उसने किसी को वाटसएप पर भेजा था। पीडिता की हालत बिगडने पर उसे हास्पिटल में भर्ती करा दिया। उसको काफी चोट आई थीं। पीडिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। थाना हरीपर्वत में चार मार्च को पति, जूता कारोबारी ससुर, उनकी पत्नी के खिलाफ मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य, जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिछले दिनों जूता कारोबारी के यहां आयकर छापा भी पड़ा था।
समलैंगिक होने का भी लगाया आरोप
पीडिता ने उद्यमी के बेटे के समलैंगिक होने का आरोप भी लगाया। उसका कहना है कि पति के एक दोस्त से पढाई के समय से ही अंतरंग संबंध हैं। इसलिए ही वह अप्राकृतिक कृत्य करता है।







.jpeg)












