Full Lockdown News: क्या सच में 30 अप्रैल तक पूरे देश में लगने जा रहा लॉकडाउन? जानिए सच्चाई
Full Lockdown News: देश में कोरोना की स्थिति हर दिन भयावह होती जा रही है और प्रतिदिन कोरोना एक नया रिकॉर्ड ब नाता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से अब हर दिन 2 लाख से अधिक केस सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही देश के कई राज्यों ने अपने यहां पाबंदियां लगा दी हैं, जो नाकाफी साबित हो रही है. कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, लोगों को एक बार फिर आशंका हो रही है कि क्या पूरे देश में एक बार फिर सम्पूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है. लोगों की इस चिंता को बढ़ावा मिल रहा है वायरल मैसेजेज से. फुल लॉकडाउन को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं. ऐसे ही एक मैसेज में दावा दिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है.
एक #Morphed तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा 15 से 30 अप्रैल तक देश भर में लॉकडाउन लगाया जाएगा। #PIBFactCheck: यह दावा #फर्जी है। भारत सरकार द्वारा #लॉकडाउन के संबंध में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। कृपया ऐसी भ्रामक तस्वीरों या संदेशों को साझा न करें। pic.twitter.com/gnRpyDcMRf
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 15, 2021
पीआईबी ने इस दावे को #फर्जी करार दिया है है और कहा है कि भारत सरकार द्वारा #लॉकडाउन के संबंध में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. लोगों ने अपील की है कि कृपया ऐसी भ्रामक तस्वीरों या संदेशों को साझा न करें.







.jpeg)












