BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में आज 3 और कोरोना पॉजिटिव मिलेने के बाद जिले को किया गया पूर्ण लॉकडाउन, जाने पूरी खबर

जिले में आज 3 और कोरोना पॉजिटिव मिलेने के बाद जिले को किया गया पूर्ण लॉकडाउन, जाने पूरी खबर
Share

कांकेर। बस्तर संभाग के कांकेर जिले से कोरोना वायरस संक्रमित तीन और पॉजिटिव मरीज मिलने से जिले में कुल चार कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हो गई है। विदित हो कि दो दिन पहले एक मरीज के कोरोना वायरस आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के बाद उसे रायपुर एम्स इलाज के लिए भेज दिया गया था। जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद इन्हें भी रायपुर एम्स भेजेनेे की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा जिले में रेपिड टेस्ट से तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज ग्राम सुरेली, पीढ़ापाल एंव ढ़लकाकोट उदयनगर में मिला है, जिसका सेम्पल मेकॉज जगदलपुर लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट देर शाम तक आने की संभावना है। यदि इन तीनो के रिपोर्ट भी पॉजिटिव आते हैं तो बस्तर संभाग का कांकेर जिला हॉट स्पाट की ओर अग्रसर हो जावेगा, जिसे देखते हुए पूरे कांकेर को पूर्ण लॉक डाउन कर दिया गया है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार जिले के दुर्गकोंदल, हर्राकोंदल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कांकेर में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज पाए जाने की पुष्टि कर दी गई है। आज जिले में तीन और कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ अब तक कुल चार कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की जा चुकी है। इससे पहले एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को रायपुर एम्स भेजा जा चुका था, इसके बाद तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से उन सभी इलाकोंके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कांकेर को भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कांकेर जिले में पिछले दो दिनों में चार कोरोनो पॉजिटिव मरीज मिलने से कांकेर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 

कांकेर जिले के दुर्गकोंदल, हटकोंदल के अलावा कांकेर बस्ती में कुल तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपल जांच के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के लैब में भेजा गया था, जहां से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। कांकेर में पॉजिटिव मरीज के यात्रा एवं उससे अन्य लोगों से संम्पर्क की जानकारी प्रशासन ले रही है, तथा कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास के इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अब तक बस्तर संभाग 07 जिले कोरोना ग्रीन जोन के अंतर्गत थे, लेकिन कांकेर जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब संभाग के 06 जिले कोरोना ग्रीन जोन में रह गये हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने ट्विटर हैंडल से कांकेर कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की है।  
  
कांकेर के सीएमओ जेएल उईके ने बताया कि जिले के तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपल जांच के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के लैब में भेजा गया था, जहां से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसके अलावा जिले में रेपिड टेस्ट से तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, जिसका सेम्पल मेकॉज जगदलपुर लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद इसकी जानकारी दी जावेगी। 

Share

Leave a Reply