लकड़ी नहीं देने पर फर्नीचर दुकान मालिक को डंडे व चाकू से मारकर किया घायल, मामला दर्ज
रायपुर | फर्नीचर दुकान में लकड़ी मांगने आये युवकों ने नहीं देने पर गाली गलौज कर हाथ मुक्का व चाकू से मारकर दुकान मालिक को घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोतीनगर यश बिहार टिकरापारा निवासी मोहम्मद इरूफान लंबा 35 वर्ष पिता मोहम्मद इकबाल लम्बा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के फर्नीचर दुकान में सोफा बनाने का काम किया जाता है। 1 जनवरी को रात्रि साढ़े 7 बजे मनोजपुरी गोस्वामी, रोहित भदौरिया व शुभम पारकर, सागर ने आरडीए काम्पलेक्स बोरियाखुर्द स्थित फर्नीचर दुकान में आकर लकड़ी मांगा नहीं देने पर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया। प्रार्थी द्वारा समझाने पर तीनों युवकों ने डंडे व चाकू निकालकर आख व जांघ के पास प्राणघातक हमला कर दिया जिससे उसे गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












