नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सजने लगी जुए की फ ड़, पुलिस ने चार फ ड़ों में दी दबिश

सजने लगी जुए की फ ड़, पुलिस ने चार फ ड़ों में दी दबिश
Share

 
11 जुआरियों से साढ़े पांच हजार रुपए जब्त
 दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही शहर सहित जिलेभर में जुआरी एक बार फिर सक्रिय हो गए है। इन दिनों गली मोहल्ले सहित ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह जुए की फड़ भी सजनी शुरू हो गई है। जहां दांव लगाने बड़ी संख्या में जुआरी पहुंच रहे है। त्यौहार की आड़ में इन दिनों सरेआम जुआ खेला जा रहा है। फड़ में सुबह से शाम तक जुआरियों का जमावड़ा लग रहा है। जानकारी के मुताबिक छोटे फड़ों में जहां हजारों का तो बड़े फड़ों में लाखों रूपए तक के दांव लगाए जा रहे हैं। जुआरियों का जमावड़ा शहर के बाहर आऊटर दलदली, चोरभ_ी के सुनसाने इलाकों में लग रहा है जहां जुआरी बैखोफ होकर जुआ खेल रहे हैं। इसके अलावा शहर के गली मोहल्लों में तो सुबह-शाम जुए की फड़ पिछले एक सप्ताह से आएदिन सज रही है। 

नाल लेकर खिलाते हैं जुआ
शहर के बाहर जुआ फड़ों में जुआरियों को नाल लेकर सभी सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही है। बताया जाता है कि यहां जुआरियों से सुविधा के नाम पर बकायदा प्रवेश शुल्क लेकर फड़ में बिठाया जाता है। अगर कोई प्रवेश शुल्क नहीं देता है तो उन्हेें प्रवेश ही नहीं दिया जाता। ऐसे फड़ों में जुआरियों के लिए शराब से लेकर खाने तक की पूरी व्यवस्था फड़ का संचालन करने वाले करते हैं। 

बागबाहरा और पटेवा के चार फड़ों में पकड़े गए जुआरी 
बागबाहरा पुलिस ने मंगलवार को झलप चौक और ग्राम सोनापुटी में दबिश देकर पांच जुआरियों को पकड़ा है जिनसे कुल 46 सौ रूपए नगदी के अलावा तासपत्ती जब्त की है। इधर, पटेवा पुलिस ने भी ग्राम छिलपावन के दो जुआ फड़ों में दबिश देकर 960 रूपए के साथ 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Share

Leave a Reply