BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गणेश चतुर्थी 2021: भगवान गणेश जी के प्रसाद के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाईयां, देखे लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2021: भगवान गणेश जी के प्रसाद के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाईयां, देखे लिस्ट
Share

भारत में हर साल गणेश चतुर्थी बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है. कल यानि 10 सितंबर से गणेश चतुर्थी पुरे देश में मनाई जायेगी, इसके साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का आरंभ होगा. लोग अपने घरों में बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते हैं और विधि-विधान से साथ उनकी पूजा करते हैं. श्रद्धालु प्रेम से बप्पा के लिए भोग बना कर उन्हें अर्पित करते हैं. भगवान गणेश को मोदक सबसे प्रिय है लेकिन इसके साथ ही आप बप्पा को कई दूसरी मिठाईयों का भोग भी लगा सकते हैं जो उन्हें प्रिय है. चलिए कुछ ऐसी ही मिठाइयों की रेसिपीज हम आपको बताते हैं.


1. मोदकः
सबसे पहले जानिए मोदक किस तरह बनाए जाते हैं. आप धीमी आंच पर कढ़ाई या फिर पैन में मावा और शक्कर डाल कर चढ़ा दें. चीनी पिघलते ही मावा में केसर मिला दीजिए और फिर गाढ़ा हो जाने तक चलाते रहिए. गाढ़ा हो जाने पर गैस को बंद कर देना है और इसमें जरा सी इलाइची मिला लेनी है. ये मिक्सचर ठंडा होने दीजिए फिर इसे आटे या मैदे की लोई में भर कर फ्राई कर सकते हैं.


2. नारियल के लड्डूः
पैन में कसे हुए नारियल के गोले को हल्के आंच पर भून लें. इसके बाद इसमें उबला हुआ दूध और खोया मिलाएं. फिर इसे तब तक भूनते जाना है जब तक ये पैन के साइड को न छोड़ दे. अब थोड़े से घी में बादाम और काजू को फ्राई कर लें, जिसे बाद में भुने हुए खोए में डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है. आखिर में अपनी हथेलियों से गोल-गोल लड्डू बना लें और कसा हुआ गोला लड्डूओं पर रोल करके इसे तैयार कर सकते हैं.


3. बूंदी के लड्डूः
चने के बेसन में पानी या दूध को मिलाकर पतला पेस्ट तैयार करिए. इसके बाद एक पैन में घी को गर्म होने के लिए रख दीजिए. छन्नी में तैयार किए मिक्सचर को डालें और गर्म किए घी में इसे जल्दी-जल्दी तल कर निकालें. घी सोखने के लिए इन्हें कढ़ाही से निकालकर पेपर पर रख दीजिए. इसके बाद चीनी और पानी को मिलाकर चाशनी तैयार करनी है. साथ ही इसमें केसर और खाने वाला रंग मिलाएं. तैयार किए गए इस सिरप में बूंदी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स को डाल कर मिलाएं. आखिर में अपने हाथों की हथेली पर थोड़ा घी लगाकर लड्डू तैयार कर सकते हैं.


4. खीरः
खीर बनाने के लिए एक पैन लें और उसमें दूध डालें और उसे चलाते रहें. जब दूध उबलने लगे तब उसमें महीन चावल डालें. चावल को अच्छे से पकाएं फिर इसे मेवे से सजा कर श्री गणेश को इसका भोग लगा सकते हैं.


5. ड्राई फ्रूट लड्डूः
ड्राई फ्रूट के लड्डू बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन लें और उसमें 2 चम्मच घी डालें और जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तब उसमें एक कप काजू, आधा कप किशमिश, एक कप पिस्ता, थोड़ा इलायची पाउडर मिलाएं. कुछ देर हल्का भून लीजिए और अलग प्लेट में निकाल लीजिए. इस मिश्रण को ठंडा होने दीजिए और ठंडा होने पर पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए, फिर इसे लड्डू का शेप दे सकते हैं.


Share

Leave a Reply