BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नगर में 8 नाबालिग बच्चों के गैंग द्वारा दिया जा रहा है चोरी की वारदातों को अंजाम, पुलिस कार्यवाही करने में उदासीन, जाने पूरी खबर

नगर में 8 नाबालिग बच्चों के गैंग द्वारा दिया जा रहा है चोरी की वारदातों को अंजाम, पुलिस कार्यवाही करने में उदासीन, जाने पूरी खबर
Share

कांकेर | जिले के भानुप्रतापपुर नगर सहित आस-पास के क्षेत्र में  चोरी की बढ़ती घटनाओं के मध्य लोगो की सतर्कता से कुछ नाबालिग बच्चों को चोरी करते पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। चोरी की वारदात को 08 नाबालिक बच्चों के गैंग द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। यह सभी बच्चे अफीम गांजे की सहित दवाओं के नशे के आदि हो गए है। विभाग की उदासिनता व लापरवाही के चलते नगर सहित आस-पास के क्षेत्र में अवैध रूप आसानी से उपलब्ध अफीम-गांजे सहित नशीले दवाओं की बिक्री धडल्ले से जारी है। 

पढ़ें : एयरपोर्ट में खुलेआम घूम रहा विशालकाय भालू, एयरपोर्ट प्रशासन ने ही तैनात किये भालू

गौरतलब है कि नगर के चन्द्रशेखर आजाद होटल में दो नाबालिग चोर  काउंटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नही हो पाये थे। जिसके बाद होटल संचालक के द्वारा होटल में सीसी टीवी कैमरे लगवाये, कुछ दिनों बाद नाबालिग बच्चों के द्वारा पुन: ही चोरी करने की नियत से घुसे और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए जिनकी पहचान की गई। इन्ही बच्चों के द्वारा नगर में मोटर साइकिल, स्कूटी चोरी के मामले भी सामने आ रहे हैं। इन बच्चों को कई बार चोरी  करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया एवं इन्हें पुलिस के हवाले किया गया लेकिन यह सभी बच्चे नाबालिग होने के कारण पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रही है। विगत एक दो वर्षों में बासला मंदिर, साई मंदिर, राम-हनुमान मंदिर, सहित दर्जनों चोरी की घटना हो चुकी है। जिसके पिछे भी इन्ही बच्चों का हाथ होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
आजद होटल के संचालक विशाल आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि  चोरी की घटना की शिकायत पुलिस थाना में की गई वही आरोपी पुलिस के सुपुर्द किया गया, लेकिन मेरे आवेदन पर कोई कार्यवाही नही किया गया। कार्यवाही के संबंध में  विभाग से पूछा गया तो  कहा कि आपके आवेदन के बारे में हमे कोई जानकारी नही है, पुन:  आवेदन करने को कहा गया है।
 

Share

Leave a Reply