लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर : गैस सिलेंडर के दाम में 135 रुपये की हुई कटौती, आज जारी हुआ नया रेट

बड़ी खबर : गैस सिलेंडर के दाम में 135 रुपये की हुई कटौती, आज जारी हुआ नया रेट
Share

नई दिल्ली | आज 1 जून को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी कटौती हुई है. ये सिलेंडर आज से 135 रुपये सस्ता हो गया है. सरकारी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 135 रुपये की अच्छी खासी कटौती कर दी है जिसके बाद इंडेन सिलेंडर 135 रुपये सस्ता होकर दिल्ली में 2219 रुपये प्रति सिलेंडर के रेट पर मिलेगा.

घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत
घरेलू उपभोक्ताओं यानी 14.2 KG वाला सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को इस सिलेंडर पर आज कोई राहत नहीं मिली है. इसके रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये 19 मई वाले रेट पर ही बरकरार है.

जानें आपके शहर में सिलेंडर के घटे दाम (19 KG)
दिल्ली में 2354 की जगह 2219 रुपये का मिलेगा
मुंबई में 2306 की जगह 2171.50 रुपये का मिलेगा
कोलकाता में 2454 की जगह 2322 रुपये का मिलेगा
चेन्नई में 2507 की जगह 2373 रुपये का मिलेगा

अप्रैल-मई में लगातार बढ़े थे दाम
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अप्रैल और मई में कई बार बढ़ोतरी हुई. मार्च में 19 किलोग्राम वाला जो सिलेंडर दिल्‍ली में 2012 रुपये का था वो 1 अप्रैल को 2253 रुपये पर आ गया. ठीक एक महीने पहले 1 मई को भी इसकी कीमतों में 102 रुपये का इजाफा हुआ. इसके बाद 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर 2354 रुपये पर आ गया.

रसोई गैस (LPG) के दाम मई में कई बार बढ़े-घटे
मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम दो बार बढ़े जिसके तहत 7 मई को घरेलू एलपीजी 50 रुपये महंगी हुई थी, जबकि 19 मई को भी 3.50 रुपये का इजाफा किया गया था. जिसके बाद घरेलू एलपीजी 1000 रुपये से पार हो गई. 7 मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 रुपये सस्‍ता किया गया था, वहीं 19 मई को इसके रेट में 8 रुपये का इजाफा किया गया था.


Share

Leave a Reply