इंड्रस्ट्रियल इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव, आस-पास के क्षेत्र में भगदड़
बदलापुर । महाराष्ट्र के बदलापुर इंड्रस्ट्रियल इलाके में एक फैक्ट्री से गैस रिसाव हो गया। इससे आस-पास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। अचानक गैस रिसाव के कारण लोगों में सांस लेने की परेशानी होने लगी, जिससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के लिए आपको बतादें कि महाराष्ट्र के बदलापुर एमआईडीसी के शिरगांव आपटेवाडी से 3 किमी से ज्यादा के क्षेत्र में एक कंपनी से गैस रिसाव होने की वजह से वहां के स्थानीय लोगों की तबियत अचानक से बिगड़ने लगी। लोग घबराने लगे, कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, मितली और आंख में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ा। एमआईडीसी इलाके के नोबेल इंटरमीडिएट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में रात 11 बजे गैस के रिसाव होने की खबर प्राप्त हुई।







.jpeg)












