BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन या ऑटो लोन लेना हुआ सस्ता, पढ़ें पूरी खबर

बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन या ऑटो लोन लेना हुआ सस्ता, पढ़ें पूरी खबर
Share

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सभी टेन्योर के लोन पर कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर (एमसीएलआर) को 0.25 फीसदी घटाने की घोषणा की है। इससे होम लोन, ऑटो लोन और सभी प्रकार के एमएसएमई लोन लेना सस्ता हो जाएगा। नई ब्याज दरें एक जून 2020 यानी अगले सोमवार से प्रभावी होंगी। 

बैंक की तरफ से यहां जारी एक बयान में बताया गया है कि नई ब्याज दरें लागू होने के बाद उसके एक साल की अवधि के लोन पर सालाना ब्याज दर घटकर 7.70 फीसदी रह जाएगी। अभी यह 7.95 फीसदी है। 
इसी तरह छह महीने की अवधि वाले लोन की ब्याज दर 7.60 फीसदी और मासिक ऋण की ब्याज दर 7.50 फीसदी होगी. बैंक ने कहा कि उसने रिजर्व बैंक के रेपो दर से जुड़े ऋणों की ब्याज दर भी 0.40 फीसदी घटाकर 6.85 फीसदी कर दी गई है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते 22 मई को अपनी मौद्रिक नीति पेश करते हुए रेपो दर को 0.40 प्रतिशत घटाकर 4.40 प्रतिशत से 4 प्रतिशत कर दिया था। 
बैंक ऑफ इंडिया के इस कदम से होम लोन लेने वाले, ऑटो लोन लेने वाले और एमएसएमई क्षेत्र के लाखों ग्राहकों को फायदा होगा। बैंंक के इस कदम से उनकी ईएमआई घट जाएगी।
 

Share

Leave a Reply