BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सिर कटा मिला युवती का शव, प्रेमी पर लगा हत्या का आरोप...

सिर कटा मिला युवती का शव, प्रेमी पर लगा हत्या का आरोप...
Share

चित्रकूट : घर से लापता युवती का सिर कटा शव मिला है। युवती की धारदार हथियार से हत्या कर सिर को धड़ से अलग किया गया था। बताया जा रहा कि शादी के 8 दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। युवती के चाचा ने प्रेमी के ऊपर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि पहले ही प्रेमी पर अपहरण की आशंका को लेकर मऊ थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


बता दें कि मामला मऊ थाना क्षेत्र के हटवा ग्राम पंचायत का है। महाशिवरात्रि के दिन फूल, बेलपत्र तोडऩे एक युवक गांव के बाहर गया था। उसने ग्राम प्रधान के पिता के घर के पास उसने युवती का शव देखा। वापस आकर उसने गांव वालों को इस बारे में बताया। जानकारी होने पर गायब युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए।


युवती के शरीर से सिर अलग देख परिजनों के होश उड़ गए। शव की पहचान कर युवती के चाचा दिनेश सिंह ने मऊ थाना प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी थी कि तभी पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। लड़की के चाचा दिनेश सिंह ने प्रेमी विष्णु पर हत्या का आरोप लगाया है। दिनेश सिंह ने बताया कि 7 फरवरी को बेटी घर से गायब हुई थी। उसकी शादी 16 फरवरी को थी। शादी के 8 दिन पहले विष्णु उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती के चाचा राजेंद्र सिंह ने बताया, पहले ही प्रेमी विष्णु पर अपहरण की आशंका जताई गई थी। उसके खिलाफ मऊ थाने में तहरीर भी दी थी।


पीडि़त परिजनों ने मऊ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मऊ पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर छभ्-35 पर जाम लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने आरोप लगाया है, 7 फरवरी के दिन हुई अपहरण की घटना में अगर पुलिस एक्शन लेती तो आज यह दिन हमें देखने को ना मिलता।


उधर, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल का कहना है, प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होती है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। इस मामले में नामजद दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 


Share

Leave a Reply