कोल्ड ड्रिंक पीना लड़की को पड़ा भारी: कोल्ड्रिंक में नशीली पदार्थ मिलाकर किया रेप
ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, फेसबुक के जरिए एक युवक से दोस्ती करना युवती को महंगा पड़ गया। आरोपी ने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं शादी करने से इनकार करने के बाद अब युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार फेसबुक के जरिए ग्वालियर निवासी एक युवक से युवती की दोस्ती हुई थी। जिसके बाद युवक ने युवती को प्रेम का इजहार कर अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए अपने घर ग्वालियर बुलाया था।
घर लाने के बाद युवक ने बड़ी चालाकी से युवती को कोल्ड्रिंक में नशीली पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। वहीं नशीली हालात में उसके साथ रेप किया। युवती जब होश में आई तो उसने इसका विरोध किया।
वहीं इस पर ग्वालियर के न्यू कुशल नगर निवासी आरोपी युवक निखिल सोनी ने शादी करने का वादा किया। फिर कुछ दिन बाद शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।







.jpeg)












