युवती फांसी पर झूली,पिता ने लगाया मारे जाने का आरोप...
हरदोई : थाना क्षेत्र के जनकपुरवा गांव में मंगलवार को एक युवती संदिग्ध हालत में फांसी पर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। पिता ने अपनी बेटी को मारपीट कर फांसी पर लटका कर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के जनकपुरवा गांव निवासी जागेंद्री देवी 32 वर्ष पत्नी रामप्रताप का शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालत में छत के कुंडे में रस्सी से झूलता मिला।मृतका के 3 पुत्री व एक पुत्र है। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए।लक्खा के पिता बिलग्राम थाना क्षेत्र के बिरूआ निजामपुर गांव निवासी शिव चरण लाल ने अपनी पुत्री को मारपीट के बाद हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया है।
शिवचरन लाल के मुताबिक, 3 वर्ष पूर्व ससुराली जनों ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट की थी। जिसका मुकदमा दर्ज कराया था।सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक पुलिस वालों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।







.jpeg)












