BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लड़ते हुए प्रेमी के सिर पर लड़की ने मार दिया मोबाइल, अस्पताल ले जाते हुए हो गई मौत

 लड़ते हुए प्रेमी के सिर पर लड़की ने मार दिया मोबाइल, अस्पताल ले जाते हुए हो गई मौत
Share

कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े (Fight Between Couple) होते रहते हैं. बहस होना तो कपल्स के बीच नॉर्मल है लेकिन मारपीट होना काफी खतरनाक हो सकता है. अर्जेन्टीना (Argentina) में रहने वाली एक महिला को अपने प्रेमी के साथ हाथापाई करना महंगा पड़ गया. लड़ाई के दौरान महिला ने अपने प्रेमी के ऊपर मोबाइल फोन फेंक दिया. लेकिन उसने सोचा भी नहीं था कि इससे उसकी मौत हो जाएगी. 22 साल की रोक्साना एडेलिना लोपेज़ (Roxana Adelina Lopez) पर अब केस दर्ज कर लिया गया है.

रोक्साना पर अर्जेंटीना के क्रिमिनल कोर्ट में केस चल रहा है. हालांकि जांच तक महिला को बेल दे दी गई है. उसके पार्टनर की पहचान लुइस दारिओ गुआंटे के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि रोक्साना और लुइस के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी. इसमें लुइस ने रोक्साना पर हाथ उठा दिया. इससे गुस्से में रोक्साना के हाथ में मोबाइल फोन आया. रोक्साना ने मोबाइल लुइस पर फेंक दिया. फोन उसके सिर पर लगा. जिससे प्रेमी बेहोश हो गया. अस्पताल ले जाते हुए ही लुइस की मौत हो गई.

22 साल की रोक्साना एडेलिना लोपेज़ पर केस दर्ज कर लिया गया है.
मामला 18 अप्रैल का बताया जा रहा है. डॉक्टर्स ने बॉडी के पोस्टमॉर्टम में बताया कि उसके दिमाग में गहरी चोट आई थी. इसकी वजह से ऑन स्पॉट उसकी मौत हो गई. हालांकि लड़ाई किस बात पर हुई थी, ये सामने नहीं आ पाया है. कोर्ट में केस की सुनवाई शुरू हो गई है जहां रोक्साना ने इस हमले को अपनी सेफ्टी के लिए उठाया कदम बताया. सेल्फ डिफेन्स के केस में रोक्साना को अभी सुनवाई तक बेल दे दी गई है.
 

Share

Leave a Reply