संदिग्धावस्था में छात्रा फांसी पर झूली...
बांदा : छात्रा ने सीलिंग हुक में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के परसाद का पुरवा निवासी पूजा (16) पुत्री रमाशंकर ने रविवार की रात कमरे के अंदर सीलिंग हुक में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। सोमवार को सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटकता देखा। खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। स्वजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका के चचेरे भाई राकेश ने बताया कि मृतका हाईस्कूल की छात्रा थी। आत्महत्या की वजह वह नहीं बता सका।







.jpeg)












