BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रेमी संग होटल में इस तरह बर्थडे पार्टी मना रही थी प्रेमिका, पुलिस पहुंची तो यह था हाल

 प्रेमी संग होटल में इस तरह बर्थडे पार्टी मना रही थी प्रेमिका, पुलिस पहुंची तो यह था हाल
Share

होटल में कमरा बुक कर बर्थडे पार्टी करना एक युवती के लिए महंगा पड़ गया। एक तो शराब के नशे में पकड़ी गई तो दूसरी ओर कसमें वादे खाने वाला प्रेमी भी उसे छोड़कर फरार हो गया। मामला शास्‍त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्‍ले की है। यहां गुरुवार रात एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की। होटल के एक कमरे में प्रेमी युगल बंद था। पुलिस ने जब कमरा खुलवाया तो वहां की स्थिति देख हैरान रह गई। युवक-युवती दोनों शराब पी रहे थे। इस बीच चकमा देकर प्रेमी फरार हो गया। लेकिन युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिलीभगत को लेकर होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि पुलिस देर शाम सूचना मिलने पर होटल में छापेमारी करने पहुंची थी। वहां युवक-युवती शराब पी रहे थे। पुलिस को देखते ही युवक फरार होने में सफल रहा।

नशे की हालत में पकड़ी गई लड़की
जानकारी के अनुसार शास्‍त्रीनगर थाने के शिवपुरी इलाके में एक बड़ा होटल है। उसमें प्रेमी युगल ने एक कमरा बुक कराया था। दोनों होटल के कमरे में जाम छलका रहे थे। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली क‍ि होटल में प्रेमी जोड़े शराब की पार्टी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां धावा बोला। लेकिन इसकी भनक प्रेमी को लग गई। वह लड़की को अकेला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़की नशे की हालत में थी। जिस लड़के के साथ वह पार्टी कर रही थी। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। छानबीन की जा रही है। दोनों को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लड़की के जन्‍मदिन पर पार्टी के लिए बुक किया था कमरा
पुलिस अधिकारी के अनुसार लड़की का जन्‍मदिन था। पार्टी के लिए उनलोगों ने कमरा बुक किया था। इसी बीच पुलिस ने वहां रेड किया। लड़का तो खिड़की से कूदकर भाग गया लेकिन लड़की ने बीयर पी रखी थी। इस कारण वह उठ नहीं पाई। लड़की पटना की ही रहने वाली है। उससे पूछताछ के आधार पर युवक को गिरफ्तार करने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।

Share

Leave a Reply