किसी और से हो रही थी गर्लफ्रेंड की शादी, प्रेमी ने कर दी ऐसी हरकत, खुल गई सबसे सामने पोल
Premi Ka Viral Video: ये बात तो आपने बहुत बार सुनी होगी कि प्यार अंधा होता है. प्यार में और प्यार को पाने के लिए व्यक्ति कई बार ऐसे काम कर बैठता है जिससे बाद में उसे पछतावा होता है. आज के समय में प्रेमी और प्रेमिकाएं अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. ऐसे ही एक मामले के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. यहां एक प्रेमी ने प्रेमिका को पाने के लिए ऐसी हरकत की जिसे देखकर आप आपका मुंह भी खुला का खुला रह जाएगा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
यह मामला उत्तर प्रदेश के भदोही का है. जहां अपनी प्रेमिका की शादी में उसका प्रेमी साड़ी पहनकर महिलाओं की तरह तैयार होकर पहुंच गया. साड़ी पहनकर प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी में पहुंच तो गया, लेकिन मेहमानों की की नजरों से नहीं बच सका और भरी महफिल में उसकी पोल खुल गई. प्रेमिका के घर जाने के लिए मनचले प्रेमी ने लाल साड़ी पहनी, नकली बाल भी लगाए. प्रेमिका के परिवारजनों से बचने के लिए प्रेमी ने अपने कंधे पर स्लिंग बैग भी लटका लिया.
दरअसल प्रेमिका की शादी किसी ओर से होने पर प्रेमी उससे मिलने चला गया वहां उसने लोगों से दुल्हन से मिलने का अनुरोध किया लेकिन मेहमान उसके हाव भाव से उसे पहचान गए. और उसकी पोल खुल गई. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स अपने दो दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया, जो दुल्हन के घर के बाहर इंतजार कर रहे थे.
#ViralVideo | UP man arrives at wedding dressed as bride, know why
— DNA (@dna) June 3, 2021
Read here- https://t.co/oyGtPzKfip pic.twitter.com/AnCRkOfWSZ







.jpeg)












