अपनी मां की कोख या फिर कब्र में ही सुरक्षित रहती है लड़की : सुसाइड नोट
एक लड़की के साथ दुराचार करने वाले , उसे छेड़ने वाले , प्रताडित करने वाले बड़ा अच्छा महसूस करते हैं लेकिन उनकी इन हरकतों से उस लड़की ,महिला पर क्या असर पड़ता है इसके उन्हें और समाज को कोई अंदाज़ा नही रहता । चेन्नई से ऐसा ही एक मामला सामने आया है ।
सैक्सुअल हैरेसमेंट और शोषण से तंग आकर एक 11वीं की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिससे पूरी आपबीती लिखी है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तरह 21 साल के एक कॉलेज स्टूडेंट को अरेस्ट किया गया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि एक लड़की सिर्फ अपनी मां की कोख या फिर कब्र में ही सुरक्षित रहती है।
सुसाइड नोट में रिश्तेदारों और टीचर्स का जिक्र
छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि स्कूल सुरक्षित नहीं हैं। टीचर्स पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से मैं न पढ़ पा रही हूं और न ही सो पा रही हूं। हर मां-बाप को अपने बच्चों और लड़कों को सिखाना चाहिए कि लड़कियों का सम्मान करें। सुसाइड नोट के आखिर में छात्रा ने अपने रिश्तेदारों और टीचर का जिक्र करते हुए लिखा- और यौन उत्पीड़न बंद करो। जस्टिस फॉर मी।
आरोपी स्टूडेंट ने गुनाह कबूला
मामले में अरेस्ट कॉलेज स्टूडेंट ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वह पिछले दो हफ्ते से उसे परेशान कर रहा था। लगातार अश्लील और गंदे मैसेज भेजता था। आरोपी ने यह भी बताया कि 8 महीने पहले तक उन दोनों की बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी।
तीन साल पहले हुई थी पहचान
पुलिस की जांच में पता चला है कि छात्रा और आरोपी लड़का दोनों एक ही स्कूल में थे। यहीं तीन साल पहले उनकी दोस्ती हुई थी। बाद में छात्रा गर्ल्स स्कूल चली गई, लेकिन इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बन गए थे। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं और लोगों ने भी तो छात्रा को प्रताड़ित नहीं किया था।







.jpeg)












