प्रार्थना में देरी से पहुंचीं छात्राएं तो कर दी पिटाई, 2 छात्राएं जमीन पर गिर पड़ी
नरसिंहपुर: प्रार्थना में देर से पहुंचने पर पर दो छात्राओं की शिक्षक ने पिटाई कर दी, जिससे वे गश खाकर गिर गई। स्वजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस का कहना है कि पीडि़त पक्ष ने अब तक कोई आवेदन नहीं दिया है। वहीं, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जेएस विल्सन ने प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया और कहा कि इस मामले में आप कलेक्टर से जवाब मांगिए। गत दिवस तेंदूखेड़ा के कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में दोपहर के समय नियमित प्रार्थना हो रही थी, जिसमें आठ छात्राएं देर से पहुंची। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक डीपी अग्रवाल ने उन्हें पहले डांटा-डपटा, फिर उन्हें पीट दिया। इस दौरान दो छात्राएं गश खाकर रिग पड़ीं। यह देखकर शिक्षक मौके से भाग खड़ा हुआ।







.jpeg)












