BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आयुष्मान कार्ड धारकों को किसी तरह की उपचार में परेशानी होने पर शीघ्र दें जानकारी..

आयुष्मान कार्ड धारकों को किसी तरह की उपचार में परेशानी होने पर शीघ्र दें जानकारी..
Share

उरई : शासन के निर्देशानुसार जनपद में आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन 04 मई से 18 मई 2022 तक किया जा रहा हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर प्रेस प्रतिनिधियों से आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन के संबंध में प्रचार-प्रसार हेतु जानकारी दी गयी। उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में प्रत्येक लाभार्थी परिवार को रू0 05.00 लाख तक का नि:शुल्क उपचार पंजीकृत राजकीय व निजी चिकित्सालय मे उपलब्ध हैं। उन्होने कहा कि यदि कोई अस्पताल उपचार करने में कोई अनिमितता करता है तो तत्काल मुझे अवगत करा सकते हैं, साथ ही टोल फ्री नं0 1800-1800-4444 पर भी शिकायत की जा सकती हैं।

उन्होने आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिये समस्त सूचीबद्ध चिकित्सालयों में होर्डिंग आदि लगवाकर जानकारी दी जाये। उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें एसईसीसी 2011 की जनगणना के अनुसार जनपद के 105042 परिवारों को सम्मिलित किया गया था। योजना की जानकारी टोल फ्री नं0- 1800-1800-4444 पर कॉल करके भी प्राप्त की जा सकती हैं या अधिक जानकारी के लिये भी उपलब्ध हैं। उन्होने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 17 अस्पताल भारत योजना के अन्तर्गत पंजीकृत हैं जिनमें 11 राजकीय अस्पताल व 06 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं।

शासकीय चिकित्सालयों में राजकीय मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, निजी चिकित्सालय में उरई स्थित नेत्र ज्योति अस्पताल, कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल, सिंह हेल्थ केयर, सिद्धि विनायक हास्पिटल व कालपी स्थित किलकारी मेडिकल सेण्टर एवं नारायाण नेत्रालय प्रमुख हैं। इन सभी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से उपचार की सुविधा दिलाये जाने हेतु अस्पताल में सहयोग के लिये आयुष्मान मित्र भी नियुक्ति हैं।

उन्होने कहा कि जनपद झांसी के चिरंजीवी मेडिकल सेण्टर, झांसी ओर्थपेडिक हास्पिटल, खुराना हास्पिटल, लाइफ लाइन हास्पिटल कानपुर के प्रमुख चिकित्सालय जहां पर उपचार की सुविधा उपलब्ध हैं। अर्शीवाद हास्पिटल, फाच्र्यून हास्पिटल, जे0के0कैंसर इंस्टिट्यूट, नारायणा हास्पिटल, संजीवनी हास्पिटल इत्यादि उपलब्ध हैं। लखनऊ के चिकित्सालय जहां पर चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध हैं लोहिया हास्पिटल, चन्दन हास्पिटल, सिटी हास्पिटल एण्ड टामा सेन्टर। दिल्ली में एम्स, सफदरगंज, गंगाराम हास्पिटल आदि में उपचार की सुविधा उपलब्ध हैं।

उन्होने कहा कि आयुष्मान कार्ड के लिये मेडिकल कालेज आरोग्य मित्र मुजाहिद मो0 नं0 9598477332, जिला अस्पताल आरोग्य मित्र वीर सिंह मो0 नं0 60007577208, जिला महिला चिकित्सालय आरोग्य मित्र अन्नपूर्णा मो0नं0- 7318077402 और समस्त सामुदायिक के कोंच आरोग्य मित्र अजय मो0नं0 9415923427, कालपी आरोग्य मित्र आकाश मो0 नं0 8924876125, कदौरा आरोग्य मित्र अभिषेक मो0नं0- 7398247712, नदीगांव आरोग्य मित्र राघव मो0 नं0 9956415492, रामपुरा आरोग्य मित्र मोहित मो0 नं0 6306604874, जालौन आरोग्य मित्र राघवेन्द्र मो0 नं0 7355475548, माधौगढ़ आरोग्य मित्र स्वाती मो0 नं0 9696871681 इन मोबाइल नम्बरों पर उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 


Share

Leave a Reply