BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वैलंटाइन्स डे पर अपने खास को दें ये खास गिफ्ट्स, आएगी रिश्तों में मिठास

वैलंटाइन्स डे पर अपने खास को दें ये खास गिफ्ट्स, आएगी  रिश्तों में मिठास
Share

प्यार को सेलिब्रेट करने का मौका देने वाला वैलंटाइन्स डे बस कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में अपने लव्ड वन के लिए क्या गिफ्ट लिया जाए इसे लेकर जाहिर सी बात है कि टेंशन हो ही रही होगी। अगर आपने गिफ्ट ले लिया है तो बहुत अच्छा लेकिन अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड या फिर पति/पत्नी को तोहफे में क्या दिया जाए तो नीचे दिए गिफ्ट ऑप्शन्स में से आप सिलेक्शन कर सकते हैं।

परफ्यूम ऐंड वॉच कॉम्बो

परफ्यूम और वॉच दोनों ही ऐसी चीजें हैं जिन्हें लड़कियां बेहद पसंद करती हैं। इन दोनों का कॉम्बो अमेजॉन पर लिया जा सकता है। इसमें ऑफ वाइट कलर की वॉच के साथ परफ्यूम आएगा। पैकिंग एक बॉक्स में होगी जिसमें अंदर पिंक कलर का सैटन क्लोद होगा। सबसे खास बात यह है कि यह गिफ्ट आपको बेहद ही सस्ते दाम में मिल जाएगा।

गिफ्ट करिए रोज लैंप

अपनी प्यार भरी जिंदगी में अगर आपको रोशनी बनाए रखनी है तो आप वैलंटाइन्स यानी 14 फरवरी 2020 वैलंटाइन्स डे के दिन अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को यह गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आपको एक बंद कांच के जार में एक आर्टिफिशल गुलाब के साथ एलईडी लाइट मिलेगी। रेड रोज जहां आपके प्यार को बयां करेगा वहीं लाइट आपके लव लाइफ को और ब्राइट बनाएगी।

यह कुशन कवर हमेशा दिलाता रहेगा आपके प्यार की याद

यह रेड कुशन कवर आपके प्रेमी या प्रेमिका को हमेशा आपके प्यार की याद दिलाएगा। इस पर जो कोट लिखा है उसका मतलब है 'मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगा'। अब आप ही बताइए भला इस कंफेशन को कौन लव्ड वन पसंद न करेगा।

बॉयफ्रेंड/पति के लिए अच्छा रहेगा यह गिफ्ट

यह खास गिफ्ट आपके बॉयफ्रेंड के लिए खासतौर पर बनाया गया है। सबसे खास बात यह कि इसमें आपको एक बेल्ट और एक पर्स मिलेगा जिसे आपका बॉयफ्रेंड/पति हमेशा पास रखेगा। इससे वह आपकी याद महसूस करते रहेंगे और प्यार की अहमियत को भी समझेंगे।

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करिए यह वाला टेडी बेयर

लड़कियों को टेडी बेयर तो हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को कोई अच्छा सा टेडी बियर गिफ्ट करना चाहते हैं तो इस टेडी बेयर को गिफ्ट कर सकते हैं। इस टेडी बेयर की लंबाई 5 फीट है और इसका रंग लाल है, जो प्यार का प्रतीक भी माना जाता है।

 

Share

Leave a Reply