BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Women's Day 2021 Gifts Idea: महिला दिवस पर अपनी मां, बहन और दोस्त को दें ये खास उपहार

Women's Day 2021 Gifts Idea: महिला दिवस पर अपनी मां, बहन और दोस्त को दें ये खास उपहार
Share

दुनिया भर में हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन हमारे जीवन में महिलाओं के योगदान और उसके प्रति सम्मान और प्यार को प्रकट करने का दिन है. घर में जहां मां, बहन, पत्नी और बेटी के रूप में औरतें हमारा संबल बनती हैं तो वहीं ऑफिस में भी सहकर्मी के रूप में औरतें एक बेहतरीन साथ का उदाहरण हैं. आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी महिलाओं के महत्व को सेलिब्रेट करने का ये प्रमुख अवसर है. इस मौके पर हम अपनी जिंदगी में खास महत्व रखने वाली इन महिलाओं को गिफ्ट देकर उन्हें खुशी का एहसास करा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इस खास मौके पर आप महिलाओं को कौन-कौन से उपहार दे सकते हैं.

मां को दे सकते हैं ये खास तोहफा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमें अपनी मां के प्यार और समर्पण को जरूर याद करना चाहिए. इस अवसर पर आप अपनी मां को उनकी कोई जरूरत का सामान गिफ्ट कर सकते हैं, जिसमें किचन की इलेक्ट्रानिक चीजें, घर के सजावट का सामान भी हो सकता है. साथ ही आप चाहें तो ज्वैलरी, साड़ी, किताबें या पुरानी तस्वीरों का कोलाज भी बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं.


बहन और परिवार की अन्य महिलाओं को दे सकते हैं ये गिफ्ट
हमारे जीवन में बहन का स्थान भी बेहद खास होता है. परिवार में बहनें सबसे लाड़ली होती हैं यहीं वजह है कि इनकी गिफ्ट की लिस्ट भी बहुत लंबी है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहन को फिट रहने के लिए फिटनेस बैंड, हैंड बैग, ब्यूटी प्रोडक्ट्स या फिर कोई गैजैट्स दे सकते हैं. साथ ही कुछ अच्छी किताबें भी दे सकते हैं. इसके अलावा घर में मौजूद अन्य महिलाओं को ज्वैलरी जैसे पर्ल का नेकलेस या रिंग गिफ्ट कर सकते हैं. अंगूठी, कानों के झुमके, नेकलेस, कंगन आदि भी आप महिलाओं को गिफ्ट करके उन्हें स्पेशल महसूस करा सकते हैं.

लाईफ पार्टनर को दे ये तोहफा
महिला दिवस के खास मौके पर आपकी लाईफ पार्टनर भी खास गिफ्ट की हकदार है. अपनी पत्नी या फिर किसी खास दोस्त के लिए ये दिन स्पेशल बनाने के लिए कुछ गिफ्ट्स आप गिफ्ट वाउचर, मेकअप किट, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, गैजैट्स या फिर किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं. साथ ही आप अपने पार्टनर को लांग ड्राइव या डिनर के लिए बाहर भी ले जा सकते हैं. अधिकतर महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में ही गुजरता है. ऐसे में जब कोई पुरुष उन्हें अपने हाथों से बनाकर कुछ खिलाता है तो ये उनके लिए सबसे ज्यादा स्पेशल होता है. आप भी इस बार इंटरनेट से कोई अच्छी डिश देखकर बना सकते हैं और अपनी जिंदगी में शामिल अहम महिलाओं को सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं.


ऑफिस सहकर्मी के लिए खास तोहफा
ऑफिस में आपके साथ काम करने वाली महिलाओं को आप कप, कार्ड होल्डर, ईयरफोन, ब्लूटूथ स्पीकर, लैपटॉप बैग, पेन, सेल्फी स्टिक आदि दे सकते हैं. इसके अलावा आप उन्हें अच्छी सी पानी की बोतल दे सकते हैं जो उनकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो.

 


Share

Leave a Reply