BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने शुरू की ट्रेनिंग

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने शुरू की ट्रेनिंग
Share

मुंबई : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के हेड कोच माइक हेसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। मैक्सवेल अपनी शादी के बाद आरसीबी टीम से जुड़ चुके हैं और अनिवार्य चरंटाइन पीरियड भी पूरा कर चुके हैं। इतना ही नहीं मैक्सवेल टीम के साथ ट्रेनिंग भी शुरू कर चुके हैं, लेकिन इन सब के बावजूद वह आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी के लिए खेलते हुए नहीं नजर आएंगे। माइक हेसन ने इसकी वजह बताई है।

दरअसल टीम से जुडऩे के बावजूद मैक्सवेल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अपने अनुबंधित खिलाडिय़ों के लिए तय शर्तों के कारण मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। मैक्सवेल पाकिस्तान दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्हें आईपीएल के मौजूदा सीजन में खेलने के लिए 6 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। हेसन ने आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का साफ कहना है कि कोई भी अनुबंधित खिलाड़ी 6 अप्रैल से पहले खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।

इसलिए वे कब पहुंचते हैं, यह मायने नहीं रखता क्योंकि वे 6 अप्रैल से पहले नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा, अन्य टीम की तरह हम भी इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं। हमने इसके हिसाब से ही प्लान बनाया है। मैक्सी (मैक्सवेल) 9 अप्रैल से हमारे लिए उपलब्ध रहेगा। आरसीबी ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से उसे एक में जीत और एक में हार मिली।

 


Share

Leave a Reply