BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोना चांदी इतने रूपये लुढ़का पड़ी, देखे आज का ताजा भाव...

सोना चांदी इतने रूपये लुढ़का पड़ी, देखे आज का ताजा भाव...
Share

मुंबई : अमेरिका में ब्याज दरों में वृद्धि को लेकर फेड रिजर्व के आक्रामक रुख से डॉलर के बीस वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की चमक फीकी पडऩे से बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 1556 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 4490 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना हाजिर 62.35 डॉलर प्रति औंस की गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 1814.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 61.2 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1824.30 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 1.37 डॉलर प्रति औंस गिरकर 20.96 डॉलर प्रति औंस रही।

बीते सप्ताह विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी रहा। सप्ताहांत पर सोना 1556 रुपये सस्ता होकर 50 हजार रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 49683 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह सोना मिनी 1593 रुपये की गिरावट लेकर 49683 रुपये प्रति दस ग्राम रही।

समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी 4490 रुपये कमजोर होकर 58199 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। साथ ही चांदी मिनी 4443 रुपये उतरकर सप्ताहांत पर 58579 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

 


Share

Leave a Reply