सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी, मामला दर्ज
रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपये चोरी किए जाने की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिवानंद नगर खमतराई निवासी नारायण प्रसाद 59 वर्ष पिता स्व.हरेकराम ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी रेल वे बैगन शॉप डब्ल्यूआरएस ने सीनियर टेक्रिशियन के पद पर कार्यरत है। माता जी का स्वर्गवास होने के चलते वह पूरे परिवार के साथ बिलासपुर चला गया था। 14 नवंबर से 17 नवंबर के मध्य प्रार्थी के मकान का ताला तोड़कर किसी ने कमरे में प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के सोने का झुमका 01 जोडी, सोने का करनफुल 01 जोडी, सोने का मंगलशुत्र 02 नग, सोने का बिस्कीट 04 नग, सोने का चैन 01 नग, सोने की रिंग 03 नग, 03 जोडी सोने की बाली, सोने का लाकेट 03 नग, चांदी का बडा पायल 03 जोडी, चांदी का छोटा पायल 01 जोडी जेवर व नगदी पांच हजार रुपये चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












