नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट, जाने कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी

 सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट, जाने कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी
Share

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट हुई है, सिर्फ ग्लोबल ही नहीं बल्कि भारतीय बाजार में भी सोने के दाम गिरे हैं, एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 48,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि चांदी वायदा 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 71,308 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

सोना अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ता बिक रहा है, सोना फिलहाल अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग 7000 रुपये सस्ता है, अगस्त 2020 में 10 ग्राम Gold की कीमत (10 Gram Gold Price Today) 56 हजार रुपये के पार पहुंच गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने का दाम कम हुआ है, हाजिर सोना 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,886.76 डॉलर प्रति औंस पर था। हालांकि, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने कीमती धातु में नुकसान को सीमित कर दिया, अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.7 फीसदी गिरकर 27.58 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.2 फीसदी बढ़कर 1,164.72 डॉलर हो गया।

गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव अलग-अलग है, दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 51270 रुपये है, इसके अलावा चेन्नई में 50370 रुपये, मुंबई में 49320 रुपये और कोलकाता में 50720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में भी शुक्रवार को सोना 388 रुपये गिरकर 47,917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था, इसी तरह चांदी भी 920 रुपये की गिरावट के साथ 69,369 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,289 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थीं
 

Share

Leave a Reply