BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने और चांदी की कीमतों में आई ताबड़तोड़ गिरावट, जाने आज कितना सस्ता है सोना

सोने और चांदी की कीमतों में आई ताबड़तोड़ गिरावट, जाने आज कितना सस्ता है सोना
Share

नई दिल्ली | सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में बुधवार को अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 505 रुपये की गिरावट दर्ज हुई। इस गिरावट से सोने का भाव टूटकर 46,518 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक स्तर पर धातुओं की कीमतों में गिरावट के चलते घरेलू स्तर पर भाव में यह कमी दर्ज की गई। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 47,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की कीमतों में गिरावट के साथ ही चांदी के घरेलू हाजिर भाव भी बुधवार को टूट गए। चांदी में बुधवार को 828 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से चांदी का भाव टूटकर 67,312 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। गौरतलब है कि इससे पिछले सत्र में चांदी 68,140 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।वहीं, वैश्विक बाजार की बात करें, तो बुधवार को सोना गिरावट के साथ 1,769 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी 26.02 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर ट्रेड करती दिखाई दी।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, 'बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। यूएस फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक से पहले डॉलर में रिकवरी के कारण सोने की कीमतें दबाव में ट्रेड कर रही हैं।' मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वीपी (कमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, 'सप्ताह के पहले दो सत्रों में स्थिर ट्रेड करने के बाद सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है। कल के सत्र में यूएस यील्ड्स के बढऩे से यह गिरावट आई है।'
 

Share

Leave a Reply