BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आखिर कितने रूपये की आई गिरावट

 सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आखिर कितने रूपये की आई गिरावट
Share

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 679 रुपए की गिरावट के साथ 44,760 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,439 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी भी 1,847 रुपए लुढ़ककर 67,073 रुपए प्रति किलो ग्राम रह गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 68,920 रुपए प्रति किलो ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने-चांदी की कीमतों को देखें तो 7 अगस्‍त 2020 को गोल्‍ड की कीमत 57,008 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। तब से इस कीमती पीली धातु के दामों में शुक्रवार 26 फरवरी 2021 तक 11,409 रुपए की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

वहीं, चांदी 7 अगस्‍त 2020 को 77,840 रुपए प्रति किग्रा पर थी, जो बीते शुक्रवार को 10,421 रुपए कम होकर 67,419 रुपए पर पहुंच गई है। अब हालांकि, अब हर दिन गिरती कीमतों के कारण ज्‍यादातर निवेशक इस ऊहापोह में हैं कि उन्‍हें गोल्‍ड में निवेश करना चाहिए या कुछ और इंतजार करना चाहिए। वहीं, कुछ निवेशक अपने पास मौजूद गोल्‍ड को बेचने या रोक कर रखने को लेकर उलझन में हैं।

Share

Leave a Reply