BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादी सीजन के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए आज के भाव

शादी सीजन के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए आज के भाव
Share

नई दिल्ली. शादी सीजन के चलते घरेलु सराफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है. लगातार बढ़ोत्तरी के बावजूद भी सोना अभी रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ता मिल रहा है. ऐसे में अगर आपको भी खरीदारी करनी है तो जल्द ही कर लें. आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज फरवरी डिलीवरी वाले सोने के भाव में 0.34 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं चांदी की कीमतें 0.96 फीसदी की बढ़ोत्तरी आई है.

रिकॉर्ड हाई से 8077 रुपये बिक रहा सस्ता
साल 2020 की बात करें तो पिछले साल समान अवधि में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना दिसंबर वायदा MCX पर 48,123 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8077 रुपये सस्ता मिल रहा है.

जानिए क्या है सोने चांदी का भाव
अक्टूबर डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 48,123 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. वहीं आज के कारोबार में चांदी 0.96 फीसदी बढ़ गई. आज 1 किलो चांदी का भाव 63,571 रुपये है.

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं.

 


Share

Leave a Reply