BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

त्योहारी सीजन के चलते सोने और चांदी की चमक बढ़ी, देखे आज के नए भाव

त्योहारी सीजन के चलते सोने और चांदी की चमक बढ़ी, देखे आज के नए भाव
Share

मुंबई: विदेशी बाजारों की तेजी की बदौलत बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1470 रुपये प्रति किलोग्राम चमक गई। वैश्विक बाजार में सोना हाजिर 10.59 डॉलर प्रति औंस की की तेजी लेकर सप्ताहांत पर 1767.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 11.5 डॉलर प्रति औंस चढ़कर 1766.70 डॉलर प्रति औंस रहा। इसी तरह इस दौरान चांदी हाजिर 0.62 डॉलर चढ़कर 23.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।


बीते सप्ताह वैश्विक बाजार की मजबूती ने घरेलू बाजार की दिशा तय की। देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 200 रुपये की तेजी लेकर सप्ताहांत पर 47213 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 184 रुपये चमककर 47106 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी भी 1470 रुपये की उछाल के साथ 63271 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 1410 रुपये की छलांग लगाकर 63443 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।


Share

Leave a Reply