BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने-चांदी की चमक लौटी, जानिए आज के नए दाम

सोने-चांदी की चमक लौटी, जानिए आज के नए दाम
Share

मुंबई: वैश्विक बाजार की तेजी और स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 570 रुपये प्रति किलोग्राम चमक गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.13 प्रतिशत बढ़कर 1819.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.42 प्रतिशत मजबूत होकर 1824 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी हाजिर भी 0.29 प्रतिशत की तेजी लेकर 24.24 डॉलर प्रति औंस बोली गई।


ग्राहकी आने से देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 140 रुपये चमककर 48111 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 140 रुपये तेज होकर 48098 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसी तरह चांदी 570 रुपये चढ़कर 64903 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी और चांदी मिनी भी 550 रुपये महंगी होकर 65045 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


Share

Leave a Reply