नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नवरात्र से पहले सस्ता हुआ सोना : रिकाॅर्ड स्तर से 9,500 सस्ता मिल रहा गोल्ड, चेक करें रेट्स

 नवरात्र से पहले सस्ता हुआ सोना : रिकाॅर्ड स्तर से 9,500 सस्ता मिल रहा गोल्ड, चेक करें रेट्स
Share

नई दिल्ली. आज दूसरे दिन सोने की कीमतों (Gold price today) में गिरावट दर्ज की गई. विश्लेषकों का मानना है कि सोने में गिरावट वैश्विक बाजारों में मुनाफावसूली के चलते आ रही है. एमसीएक्स पर सोने (Gold price at MCX) का भाव 0.35% गिरकर 46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी का वायदा 0.6% गिरकर 60,623 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. वैश्विक बाजारों में, मजबूत डॉलर और उच्च अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल के दबाव में आज सोने की कीमतों में गिरावट आई. बता दें कि सोने की कीमतें पिछले साल के अगस्त के उच्चतम स्तर से लगभग ₹9,500 नीचे हैं.

वैश्विक बाजारों में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में, मजबूत डॉलर और उच्च अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल के दबाव में आज सोने की कीमतों में गिरावट आई. हाजिर सोना 0.3 फीसदी गिरकर 1,755.05 डॉलर प्रति औंस हो गया। डॉलर सूचकांक 2021 के उच्च स्तर के करीब था.अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.9 फीसदी गिरकर 22.46 डॉलर प्रति औंस हो गई.
 

Share

Leave a Reply