नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सोना 10,000 रुपये से भी अधिक हुआ सस्ता, 60000 रुपये से नीचे आया चांदी का भाव

 सोना 10,000 रुपये से भी अधिक हुआ सस्ता, 60000 रुपये से नीचे आया चांदी का भाव
Share

नई दिल्ली। सर्राफा बाजारों में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के चलते 24 कैरेट सोना अब अपने ऑल टाइम हाई रेट 10000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी 16133 रुपये सस्ती हो चुकी है। शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को सोना जहां  125 रुपये टूटकर 46185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है तो चांदी 1256 रुपये कमजोर होकर 60000 रुपये किलो से नीचे आ गई है।
 
पिछले साल 7 अगस्त को सोना 56126 रुपये और चांदी 76004 रुपये पर पहुंच गई थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 21 सितंबर 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे।

Share

Leave a Reply