BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोना 55 हजारी और चांदी 73 हजार के पार पहुंची

 सोना 55 हजारी और चांदी 73 हजार के पार पहुंची
Share

नईदिल्ली। आज सोना 55 हजारी स्तर को पार कर गया। 5 अगस्त डिलिवरी वाले गोल्ड की कीमत 54064 रुपये है जिसकी ट्रेडिंग बंद हो चुकी है। एमसीएक्स पर आज सुबह अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 54777 पर खुला। मंगलवार को यह 54551 के स्तर पर बंद हुआ था। सुबह 10.30 बजे यह 305 रुपये की तेजी के साथ 54856 पर ट्रेड कर रहा है। अभी तक का उच्चतम स्तर 54859 है।

दिसंबर डिलिवरी वाला गोल्ड एमसीएक्स पर सुबह 10.30 बजे 259 रुपये की तेजी के साथ 54990 पर ट्रेड कर रहा है। आज सुबह यह 54924 के स्तर पर खुला था। मंगलवार को यह 54731 के स्तर पर बंद हुआ था। डेढ़ घंटे के कारोबार के दौरान यह 55016 के उच्चतम स्तर को छुआ है।

चांदी की कीमत में भी तेजी देखी जा रही है। 4 सितंबर को डिलिवरी वाली चांदी 270 रुपये की तेजी के साथ 70067 पर, दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 274 रुपये की तेजी के साथ 71825 पर ट्रेड कर रही है। सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 70223 के स्तर को और दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 71999 के स्तर को छू चुकी है|

मार्च 2021 डिलिवरी वाली चांदी 1669 रुपये की तेजी के साथ 73413 के स्तर पर पहुंच चुकी है। आज सुबह यह 73413 के स्तर पर खुली और कारोबार के दौरान 73413 के स्तर तक पहुंची।

मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना महंगा हुआ। सोने की कीमत में 97 रुपये की तेजी आई जबकि चांदी मात्र 5 रुपये सस्ती हुई। मंगलवार को सोना 54,830 पर और चांदी 66,855 के स्तर पर बंद हुई। ऐंजल कमोडिटी के डीवीपी अनुज गुप्ता ने कहा कि सोना लाइफटाइम हाई पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा, अमेरिकी डॉलर में कमोजरी और बॉन्ड यील्ड नेगेटिव होने के कारण निवेशक सोने का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना ने 2000 डॉलर का स्तर तोड़ दिया है और आने वाले समय में सोने का सेंटिमेंट काफी मजबूत रहेगा। चीन और अमेरिका के बीच तनाव के कारण भी सोने की मांग मजबूत हो रही है। गुप्ता ने कहा कि भारत दिवाली तक सोना 56 हजार के स्तर को छू सकता है।

Share

Leave a Reply