BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गिरते-गिरते 43 हजार रुपये तोला के करीब पहुंचा सोना, अभी इतने रुपए के स्तर तक जा सकता है

गिरते-गिरते 43 हजार रुपये तोला के करीब पहुंचा सोना, अभी इतने रुपए के स्तर तक जा सकता है
Share

मुंबई , सोने की कीमतों में तगड़ी तेजी देखे जाने के बाद अब सोना लगातार गिरता ही जा रहा है। सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई और सोना 44 हजार के स्तर से भी नीचे चला गया। बल्कि यूं कहें कि सोना अब 43 हजार रुपये प्रति प्रति ग्राम के स्तर के बेहद करीब आ पहुंचा है। सोने ने पिछले साल अगस्त में 56,310 का उच्चतम स्तर छुआ था, लेकिन अब 43 हजार के करीब आ पहुंचा है। यानी सोने की कीमत 20 फीसदी से भी अधिक गिर चुकी है। ऐसे में सवाल ये है कि अभी सोना और गिरेगा या अब इसमें तेजी देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गुरुवार को ही 1700 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर चुका है यानी 43,900 के लेवल के भी नीचे आ चुका है। वहीं अगस्त में सोने ने 2010 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ था, जिससे अब तक 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
एनालिस्ट मान रहे हैं कि अभी सोने में गिरावट और आएगी। माना जा रहा है कि सोना 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है, जिसके बाद इसमें स्थिरता दिखेगी। यानी इस हिसाब से भारतीय रुपयों में देखा जाए तो सोना करीब 38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल के करीब पहुंच सकता है।
 


Share

Leave a Reply