BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तीन दिन चढऩे के बाद सोने में आई गिरावट, 1000 रुपये से अधिक सस्ती हुई चांदी

 तीन दिन चढऩे के बाद सोने में आई गिरावट, 1000 रुपये से अधिक सस्ती हुई चांदी
Share

नईदिल्ली। सोने की तरह आज चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी दोपहर बाद साढ़े 12 बजे 991 रुपये की गिरावट के साथ 67790 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी। कल यह 68781 रुपये के भाव पर बंद हुई थी और आज गिरावट के साथ 67500 रुपये के भाव पर खुली। इसी तरह मार्च डिलीवरी वाली चांदी 946 रुपये की गिरावट के साथ 70122 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। कल यह 71068 रुपये पर बंद हुई और आज गिरावट के साथ 70021 रुपये पर खुली।
 
 
 लगातार तीन दिन तक तेजी के साथ खुलने वाले सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना एमसीएक्स पर आज गिरावट के साथ खुला। यह कल 51824 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज गिरावट के साथ 51710 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही यह 51279 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाला सोना भी गिरावट के साथ खुला। बुधवार को यह 51988 रुपये के भाव पर बंद हुआ जबकि आज गिरावट के साथ 51500 रुपये के भाव पर खुला।

 
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 137 रुपये घटकर 53,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को यह 53,167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की मजबूती से सोने में गिरावट का रुख रहा। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 73.52 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। चांदी भी 517 रुपये घटकर 70,553 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को चांदी की कीमत 71,070 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि, सोना बढ़त के साथ 1,967.7 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 27.40 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर चल रही थी।
 
 
इस बीच हाजिर मांग में तेजी के बीच सटोरियों के नये सौदे करने से बुधवार को वायदा बाजार में सोना 153 रुपये बढ़कर 51,922 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलिवरी का सोना 153 रुपये या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 51,922 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 10,814 लॉट के लिये कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों के नये सौदों के कारण सोने की वायदा कीमतों में तेजी रही। इस बीच न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.49 प्रतिशत बढ़कर 1,975.90 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
 
 
अक्टूबर-नवंबर के दौरान अमूमन सोने की मांग काफी बढ़ जाती है। इसकी वजह है फेस्टिव सीजन का आना। दिवाली के करीब सोना हमेशा चमकता है, लेकिन कोरोना की वजह से इस बार लोगों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है, जिसका सीधा असर सोने की मांग पर पड़ा है। मुंबई के एक गोल्ड डीलर का कहा है कि इस बार फेस्टिव सीजन के दौरान भी कीमतें कम ही रहने का अनुमान है, क्योंकि कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं।

Share

Leave a Reply