BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिकॉर्ड हाई से 9490 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, चेक करें आज सोने और चांदी में कितनी आई गिरावट

 रिकॉर्ड हाई से 9490 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, चेक करें आज सोने और चांदी में कितनी आई गिरावट
Share

सोना-चांदी (Gold-silver) खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है. इंडियन मार्केट में सोना-चांदी (Gold price today) आज सस्ता हो गया है. MCX पर गोल्ड फ्यूचर 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 46.779 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा सिल्वर फ्यूचर (Silver price today) 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 60,651 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 0.8 फीसदी बढ़े थे और चांदी में 0.65 फीसदी का उछाल देखा गया था. 

ग्लोबल मार्केट में चेक करें रेट्स
इसके अलावा ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां स्पॉट गोल्ड का भाव 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,761.69 डॉलर प्रति औंस था वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में यहां गोल्ड का भाव 1,770.41 डॉलर प्रति औंस था. इसके अलावा डॉलर इंडेक्स 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 93.990 पर था. 

रिकॉर्ड हाई से 9490 रुपये मिल रहा सस्ता
साल 2020 अगस्त में MCX गोल्ड का भाव 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया था. इस हिसाब से आज भी गोल्ड की कीमतों में 9490 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिल रही है. अगर आप आज के भाव पर बाजार से सोना खरीदते हैं तो आपको रिकॉर्ड लेवल से पूरा 9490 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

Share

Leave a Reply