Gold price today : सोने-चांदी के भाव में बदलाव, चांदी आ गई 60000 के नीचे
नई दिल्ली : सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में बदलाव नजर आ रहा है। 24 कैरेट शुद्ध सोना और चांदी हाजिर आज दोनों सस्ते हुए हैं। अब 14 कैरेट सोने का भाव कम होकर 27827 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस बदलाव के बाद अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से 8687 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता और चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 16207 रुपये प्रति किलो सस्ती है।
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गुरुवार के बंद रेट के मुकाबले 265 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 47567 रुपये पर खुला।वहीं, आज 22 कैरेट सोने का भाव 43571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 35667 रुपये है। इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।







.jpeg)












